गिरिडीह : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के निर्देशानुसार गुरुवार को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं“योजना अन्तर्गत मासिक कार्यक्रम महिला थाना में किया गया। कार्यक्रम में सर जे.सी. बोस उत्कृष्ट विद्यालय की बालिकाओं का एक्सपोजर विजिट करवाया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी, जीतू कुमार, विधि-सह प्रोबेशन पदाधिकारी, अहमद अली, संरक्षण पदाधिकारी कामेश्वर कुमार, जिला समन्वयक बचपन बचाओं, पुलिस पदाधिकारी , महिला थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी राजेश्वरी देवी ने महिलाओं तथा बच्चों में संबधित कानूनी जानकारी बालिकाओं को दी। उन्होंने बताई की बच्चियां कभी भी थाना में आकर शिकायत लिखवा सकती है, यदि नही कर सकती है, तो 100 नंबर डायल कर पुलिस सहायता मांग सकती है। पुलिस हमेशा आप सभी की सेवा में तत्पर है।



