Aba News

बगोदर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन , 10 मामलों का हुआ निबटारा

बगोदर।स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से अनुमंडल स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को बगोदर प्रखंड के औंरा में हुआ।इसमें बगोदर, बिरनी एवं सरिया थाना क्षेत्र से कुल 10 फरियादी पहुंचे। प्रशासन से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए फरियाद लगाई। इसमें अधिकांश मामे जमीन विवाद से संबंधित थे। कार्यक्रम में एसडीपीओ धनंजय कुमार राम मुख्य रुप से उपस्थित थे। बताया कि कार्यक्रम में कुल 10 मामले आए।

इसमें कुछ मामलों का समाधान किया गया। कुछ मामलों के समाधान के लिए सक्षम न्यायालय के लिए निर्देशित किया गया है। साथ हीं कुछ मामलों के समाधान के लिए फरियादियों को आवश्यक सुझाव दिए गए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के कार्यक्रम जब भी आयोजित हो , अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। प्रशासन के द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। सरिया के पोखरियाडीह के छोटू मंडल, बगोदर के औंरा के अनवर अंसारी, औंरा के सदाकत अंसारी, बगोदर के धर्मनाथ विश्वकर्मा, बनपुरा के प्रकाश कुमार, औंरा के जाफर अंसारी, बगोदर के संजय कुमार सहित कुल 10 फरियादी अपनी फरियाद को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन, बगोदर बीडीओ नीशा कुमार, सीओ मुरारी नायक, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार, भाजपा नेता महेश मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार सहित रघु सोनी, पीएलबी सीमा कुमारी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें