तिसरी पुलिस ने बुधवार को पुराने मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के घाघरा में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के अलाउद्दीन मियां, अयूब मियां, हकीम मियां सहित नौ लोगों पर लाठी डंडे से मारपीट का आरोप लगाकर थाने में आवेदन दिया था। तिसरी पुलिस ने इसी मामले में कांड संख्या 76 / 24 में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त अलाउद्दीन मियां को गिरफ्तार किया है और उसका मेडिकल कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है












