गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह एरिया सोलर हब बन गया है. यहां अब सोलर से बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया है.सीसीएल गिरिडीह एरिया की बड़ी उपलब्धि है. सीसीएल ने अपने क्षेत्र में सौर ऊर्जा की आपूर्ति शुरू कर दी है.28 करोड़ की लागत से कोलियरी के बनियाडीह स्थित जोकटियाबाद में 10 हेक्टेयर भूमि पर बने 4 मेगावाट सोलर प्लांट का संचालन किया जा रहा है .एपीम प्रोजेक्ट ने इस पूरे कार्य को किया है . सोलर प्लांट से पावर चार्ज होने के बाद यह प्लांट डीवीसी के पावर ग्रिड से जुड़ गया है.सोलर प्रोजेक्ट का कार्य देख रहे नूतन कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस प्लांट से प्रतिदिन 25 हजार यूनिट बिजली का उत्पान हो रहा है साथ ही रख रखाव मेंटेनेंस मॉड्यूल वाशिंग सोलर पैनल की हर दिन की जाती है

वेदर अपडेट के लिए उपकरण लगाए गए हैं वही इस बाबत मामले में इंजीनियर प्रशांत सिंह ने बताया कि अक्टूबर से इस प्लांट को चालू किया गया है जहा ओकटुबर में 2 लाख 99 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया था वही नवंबर में 5 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है .प्रक्रिया यह है कि बिजली उत्पादन करने के बाद सीसीएल का जितना यूटिलाइजेशन है उससे अधिक यूनिट अगर सोलर बिजली उत्पादन करता है तो वह डीबीसी ग्रेड को चला जाता है. उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में सीसीएल का बिजली बिल लगभग 4 तो नवंबर महीने में 20 से 25 लाख रुपए तक बिजली बिल में कटौती हुई है जिससे सीसीएल का आर्थिक बोझ में भी कमी आई है .वही उन्होंने कहा स्थानीय युवकों को रोजगार भी मिल रहा है ग्रीन एनर्जी के और सीसीएल के ये बढ़ते कदम यूनियन के प्रतिनिधि सभी कर्मचारी पदाधिकारी स्थानीय लोग के सहयोग से हो पाया है .












