Aba News

ग्रेनेड और उसके फ्यूज को हैंडओवर करने के क्रम में फ्यूज फट जाने के कारण दो जवान घायल

गिरिडीह : मधुबन थाना अंतर्गत लटकट्टो पिकेट में शनिवार की सुबह ग्रेनेड और उसके फ्यूज को हैंडओवर करने के क्रम में फ्यूज फट गया जिससे पिकेट में तैनात दो जवान घायल हो गए।घायल जवानों में हवलदार अशोक कुमार और सिपाही गौतम कुमार शामिल है। दोनों जैप के जवान हैं।दोनों घायलों का इलाज धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार एक जवान छुट्टी पर जा रहा था।ऐसे में वह अपने पास रखे ग्रेनेड और उसके फ्यूज को हैंडओवर कर रहा था।इसी क्रम में फ्यूज फट गया और जवान का हाथ जख्मी हो गया।घायल जवानों में अशोक कुमार बिहार के लखीसराय और गौतम साहिबगंज के रहने वाले हैं।इधर इस घटना के बाद एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद समेत अन्य अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि ग्रेनेड का फ्यूज ब्लास्ट हुआ है।घटना में दो जवान घायल हो गए हैं।घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत धनबाद ले जाया गया। जवानों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें