Aba News

प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह ने जिला पुस्तकालय में, छात्र-छात्राओं को आगामी एक्जाम और कंपटीशन में सफलता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी

गिरिडीह : शनिवार को जिला पुस्तकालय गिरिडीह में गिरिडीह सदर ब्लाक के प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक द्वारा पुस्तकालय में छात्राओं को एग्जाम के समय किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और आगे आगामी एगजामों की तैयारी कैसे करें उसे पर चर्चा की गई जिसमें लगभग डेढ़ सौ छात्राएं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री रजक ने हर हफ्ते शनिवार पुस्तकालय में क्विज़ तथा ग्रुप डिस्कशन करने का छात्रों को कहा ‌तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के बीच अपने छात्र जीवन की एग्जाम की तैयारी को कैसे कीजाय तथा कौन सी दिक्कत उन्हें आ सकती है इसके विषय में भी उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की। इस कार्यक्रम में पुस्तकालय कर्मी अजय कुमार नितिन गोविंद अरुण शर्मा तथा सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें