गिरिडीह : मां बाप और परिवार के साथ पिकनिक मनाने आए दो मासूम की मौत शुक्रवार को गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी के हदहदवा नदी के गहरे पानी में डूबने से हो गया। लेकिन दोनो मासूमों की मौत ने परिवार में भी कोहराम मचा दिया। एक तरफ मासूमों की मां के आंख का आंसु रुकने का नाम नहीं ले रहा था। तो दूसरी तरफ हालात से ऐसे थे कि ओपी प्रभारी शंभू ईश्वर प्रसाद को हिम्मत नहीं था कि वो घटनास्थल पर सगे भाइयों के पिता गिरधारी साहू से बात कर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते।
लिहाजा, प्रभारी को घटनास्थल में काफी देर तक रुकना पड़ा। इसके बाद पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सका। जानकारी के अनुसार मासूम सगे भाई 12 वर्षीय विशाल कुमार और 7 वर्षीय विक्रम अपने पिता गिरधारी साहू समेत पूरे परिवार के साथ अपने घर धनबाद जिला से गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी के हदहदवा नदी पहुंचा था। पूरा परिवार नदी तट पर पिकनिक मनाने में मशगूल था। लिहाजा, दोनो मासूम विक्रम और विशाल कब नदी नहाने घुसे, और नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए। इसकी भनक तक किसी को नहीं लगा। लेकिन जब दोनो बच्चे बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया। तो पिता समेत पूरा परिवार दोनो को नदी से बाहर निकालने के लिए दौड़ा। लेकिन तब तक दोनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर बच्चो के शव को नदी से निकालने में जुट गए। और काफी मेहनत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार घटनास्थल कोडरमा और गिरिडीह जिला का सीमावर्ती इलाका है। लेकिन वरीय अधिकारी के निर्देश पर घोड़थंबा ओपी पुलिस ने हालात को देखते हुए दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए किसी तरह परिजनों को मनाते हुए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटे हुए थे। घटना दोपहर करीब तीन बजे का बताया जा रहा है।



