गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच बैग,पेंसिल और इंस्ट्रूमेंट बॉक्स का वितरण किया गया। मध्य विद्यालय मुरखारी में बैग,पेंसिल,रबर, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स,कलम,चौक का वितरण किया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, पंसस मनोज पंडा, उप मुखिया अंबिका पंडा,प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयनारायण सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार पंडा, के अलावी सुधीर पंडा, सचिव अरविंद कुमार मौजूद थे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गांधी चौक तारा में प्रधानाध्यापक मुरलीधर महतो, शिक्षक बैजनाथ मंडल, सहायक शिक्षक कृष्णमूर्ति गिरी, राजकुमार तूरी,तेजलाल पांडेय,मध्य विद्यालय तारा में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह, दशरथ कुमार नंदन, छोटू कुमार राय, राजेश कुमार पंडा, नागेश्वर सिंह, संजय पंडित, प्रदीप यादव, अनिल सिंह, विकास यादव समेत कई लोग मौजूद थे। मुखिया प्रतिनिधि एवं पंसस ने विभिन्न



