गिरिडीह : धनबाद मुख्य मार्ग में स्थित वाटरफॉल गिरिडीह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। वर्ष 2024 के समाप्ति और नए साल 2025 के आगमन पर लोगों का इस मनमोहन पर्यटक स्थल में आने का सिलसिला शुरू हो गया।

गिरिडीह मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित यह पर्यटक स्थल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र पूरे साल तक बना रहता है यहां बड़े-बड़े पत्थर चट्टान के बीच झरने जैसा पानी का बहाव होता है। जिसे देखने के लिए लोग झारखंड के अलावा अलग अलग राज्यों से पहुंचते हैं। यह दृश्य लोगों को खूब लुभाती है। ऐसे तो पूरे साल लोगों का आवागमन यहां जारी रहता है लेकिन दिसंबर जनवरी और फरवरी माह में सैलानियों की अधिक भीड़ रहती है लोग पिकनिक मनाने के लिए भी यहां परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं झरना जैसा पानी लोगों के मन को खूब भाता है।













