गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के खावा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार को सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायल में सुंदरी देवी इनके पति ओर पुत्र विकास मंडल शामिल है।

इस संबंध में महिला ने पचम्बा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है साथ ही कही है कि यदि मारपीट करने वाले लोगों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं करती है पुलिस प्रशासन के सामने परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे। बताया गया कि गिरधारी मंडल कौशल्या देवी सूरज मंडल शनि मंगल द्वारा लगातार हम लोगों को प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने की भी धमकी दी जाती है। घायल में शामिल सुंदरी देवी ने बताया कि इन लोगों के द्वारा बीती रात खाना खा रहे थे तभी मेरे पुत्र को मारने लगा। जब हम अपने पति के साथ बचाने के लिए पहुंचे तो हम लोगों के साथ भी मारपीट किया गया। हो हल्ला करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब हमलोगों की जान बच पाई।












