गिरिडीह,डुमरी:झारखण्ड एकता किसान मजदूर युनियन कें केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो कें प्रयास एवं पहल से डीवीसी निमियांघाट में 3 स्थानीय युवाओं को मानदेय आधारित रोजगार दिया गया।जिन बेरोजगारों को रोजगार मिला उसमें कुलदीप महतो ग्राम खेतको, सुशील टुडू ग्राम फुचो नगरी एवं हेमलाल टुडू फुचो नगरी शामिल है।युवाओं ने यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है।वहीं केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि किसान,मजदूर,शोषित,वंचित एवं बेरोजगारों को उसका हक अधिकार दिलाने के लिए ही यूनियन का गठन किया गया है।इस दौरान यूनियन का केंद्रीय महासचिव रवीन्द्र कुमार,मो,शाहिद अंसारी आदि उपस्थित थे।












