Aba News

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 गिरिडीह : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के द्वारा संचालित बाल मित्र ग्रामों में शांति के नोबेल पुरस्कार 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस आयोजन में जमुआ प्रखंड के कई गांव के बच्चे बच्चियों ने भाग लिया।

बताया गया कि कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ शिक्षित और सुरक्षित वातावरण देने हेतु जागरूकता को बढ़ावा देना और खेल के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करना है, ताकि बच्चे स्वच्छंदता के साथ सपने को देखें और उसे पूरा करने हेतु प्रत्यनशील बने। लड़का वर्ग और लड़की वर्ग के लिए फुटबॉल तथा कबड्डी का खेल कराया गया। सभी बाल मित्र ग्रामों में दोनों वर्गों के खेल में विजेता और उप विजेता दोनों को मेडल और कप के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रधानाध्यापक अर्जुन महतो , अहिल्या सिंह, पुष्पा देवी, युगल महतो, सुनील कुमार, महिला मंडल अध्यक्ष आरुणि देवी, चमेली देवी, कुंती देवी, देवती देवी, युवा मंडल अध्यक्ष मुनिया देवी के साथ साथ महिला मंडल और बाल पंचायत की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें