Aba News

सरिया में तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत

गिरिडीह : गिरिडीह के सरिया बलीडीह तालाब में मंगलवार शाम नहाने के क्रम में 20 वार्सिया युवक मोहित राणा कि मौत हो गई है। मृतक कोडरमा के गोहाल गांव निवासी सुभाष राणा का बेटा था। और अपने मामा घर बलीडीह आया हुआ था। लेकिन घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यहां तक कि गांव में जब मोहित राणा के डूबने कि जानकारी मिली, तो काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे।

 

वहीं जानकारी मिलने के बाद एसडीएम संतोष गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय राम के साथ सरिया थाना प्रभारी और बीडीओ भी तालाब पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगो ने काफी प्रयास किया कि युवक को बाहर निकाला जा सके। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर बेरमो से एनडीआरएफ कि टीम को बुलाने कि चर्चा हुआ। एनडीआरएफ कि टीम बुधवार सुबह तक पहुंचने कि उम्मीद है। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता सतीश मंडल के कांग्रेस नेता इकबाल और राजू मंडल समेत कई घटनास्थल पहुंचे। जानकारी के अनुसार युवक मोहित राणा अपने मामा घर आया हुआ था, और गांव के तालाब तैर कर दूसरी ओर जाने के लिए तालाब में घुसा, लेकिन गहरे पानी में डूबने लगा। जब तक सहयोग के लिए कोई उसे बचाने के लिए पहुंच  पाता, तब तक वो गहरे पानी में डूब चुका था। इस दौरान कई स्थानीय युवक उसे बचाने के लिए तालाब के भीतर घुसे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें