Aba News

खेलगांव में आयोजित जुनियर कराटे प्रतियोगिता में अर्पण राज आदित्या ने तीसरा स्थान हासिल किया

गिरिडीह/डुमरी : गणपत राय इंडोर स्टेडियम मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स खेलगांव रांची में 7 एवं 8 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय सब जुनियर कराटे प्रतियोगिता में अंडर 30 केजी ग्रूप में डुमरी आइबीपी निवासी रंजीत कुमार विश्वकर्मा एवं उषा देवी का 08 वर्षीय पुत्र अर्पण राज आदित्या ने तीसरे स्थान हासिल किया।अर्पण राज अभी कैम्ब्रिज अकेडमी गांधी नगर डुमरी में कक्षा 04 में अध्ययनरत है।पढ़ाई के साथ-साथ इन्होंने कराटे का भी प्रशिक्षण अपने विद्यालय में ही लिया।

अर्पण राज इसके पूर्व गिरिडीह जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये थे और गोल्ड़ मेडल से नवाजा गया था।और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरे स्थान प्राप्त किया जहां ब्रॉजं मेडल व प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।अर्पण राज को इस मुकाम तक पहुंचाने में कोच ममता कुमारी एवं इंद्र कुमार रिषि विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता थानेश्वर महतो,शिवेश भगत उर्फ नाजू भगत,गंगाधर महतो, शिवकुमार जायसवाल,देवेश कुमार देव,गुड्डु मलिक,संतोष शर्मा,राजू शर्मा,महेन्द्र मंडल,जगरनाथ ठाकुर आदि ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें