Aba News

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम “विधान से समाधान” का किया गया आयोजन

गिरिडीह : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम “विधान से समाधान” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वीडियो मनोज कुमार मरांडी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पैनल अधिवक्ता मीरा कुमारी,रविकांत शर्मा एवं सीओ गिरजानंद किस्कू उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ,सीओ एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कि गई।इसके बाद वीडियो द्वारा उपस्थित महिलाओं को कई आवश्यक जानकारियां दी गई।अधिवक्ता मीरा कुमारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि आप अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहे और घर परिवार को मिला जुला कर चलना चाहिए।साथ ही बताया गया कि अगर महिलाओं को मानसिक प्रताड़ना एवं अन्य किसी प्रकार के प्रताड़ना झेलना पड़ता है तो वह निःशुल्क विधिक सहायता डालसा गिरिडीह द्वारा दिया जाता है। वही अधिवक्ता रविकांत शर्मा के द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला अधिकार के बारे में विशेष जानकारी दी गई।जबकि सीओ गिरजानंद किस्कू ने महिलाओं को महिला सम्मान के बारे में विशेष रूप से बताया। कार्यक्रम में सहिया,जलसहिया,सेविका, शिक्षिका जेएसएलपीएस के द्वारा काम कर रही महिलाएं एवं दर्जनों ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें