गिरिडीह जिले के पिहरा निवासी राजेंद्र बरनवाल के पुत्र दीपू कुमार का आकस्मिक निधन रांची के पारस अस्पताल में मंगलवार की सुबह हो गया है। आपको बता दें दीपू कुमार पहली JPSC में प्रथम रैंक लाकर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने थे। वर्तमान में वे झारखंड सचिवालय में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर प्रतिनियुक्त थे। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से वे डेंगू से पीड़ित थे और रांची स्थित पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।



