गिरिडीह : 8 दिसम्बर को स्थानीय झंडा मैदान में प्राइवेट कोचिंग संगठन गिरिडीह (एप्टा) की बैठक हुई। बैठक में पटना के खान सर के स्वास्थ्य में बेहतरी को लेकर संगठन द्वारा प्रार्थना की गई। कहा कि खान सर प्राइवेट कोचिंग में एक बड़ा नाम हैं। हाल ही में उनकी तबियत बिगड़ी हुई है। वह जल्द स्वस्थ हों और अपने स्टूडेंट्स के बीच लौटें। संरक्षक राजेश सिन्हा और संरक्षक समीर राज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में गलत चीजों का विरोध करना संवैधानिक अधिकार है,राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार प्राइवेट कोचिंग संस्थान यदि गलत होगा तो आवाज भी उठाएगी,स्टूडेंट के हित की बात करेंगे,इसमें कोई भी सरकार को संज्ञान में लेने की बात होनी चाहिए,स्वस्थ बेहतर हो इसकी कामना करते है। संरक्षक आलोक रंजन और सचिव सूरज नयन ने भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की बात कही है और साथ ही साथ खान सर के स्वास्थ की कामना किया बैठक में संगठन के राजेश सिन्हा, सूरज नयन, समीर राज चौधरी,आलोक मिश्रा, चंचल मिश्रा, नवल किशोर प्रसाद, दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।साथ ही अन्य संगठन के मजहर अंसारी,चुन्नू,नौशाद,एकराम आदि भी साथ थे।



