गिरिडीह : हिन्द की चादर कहे जाने वाले सिखों के 9 वें गुरू धन धन श्री गुरू तेग बहादुर जी का 349 वां शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक रविवार को स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा में मनाया गया। यह आयोजन गुरूद्वारा गुरु सिंघ सभा प्रबंधन कमिटी की ओर से किया गया था।

इस दौरान गुरूद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई हरप्रीत सिंह के द्वारा शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने गुरू तेग बहादुर सिमरिये घर नउ निधि आवे धाई’’ समेत कई शबद-कीर्तन प्रस्तुत किए। जिसे सुनकर सात संगत व उपस्थित लोग निहाल हो गयी। शहीदी दिवस को लेकर बीते 1 दिसंबर से चल रहे सहज पाठ का समापन भी हो गया। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि जब धर्म के नाम पर मर मिटने की बात आती है तो सिख समुदाय का नाम हमेशा ही सम्मान के साथ लिया जाता है। मौके पर सिख समाज के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह सलूजा, कुंवरजीत सिंह, चरणजीत सिंह सलुजा, सरबजीत सिंह, सतविंदर सिंह सलुजा, तरणजीत सिंह सलुजा, गुरदीप सिंह बग्गा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, बलजीत सिंह सलूजा, भूपेंद्र सिंह दुआ, अमनदीप सिंह, ऋषि चावला, हरमिंदर सिंह आदि मौजूद थे।













