गिरिडीह : हरिचक स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को गाण्डेय विधानसभा का आभार बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से गाण्डेय विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही मुनिया देवी प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, विधानसभा प्रभारी अर्जुन सिंह, विधानसभा विस्तारक आशीष, सभी मंडल अध्यक्ष, चुनाव संचालन समिति सदस्य, पंचायत प्रभारी, पंचायत संयोजक और सह संयोजक शामिल हुए।
बैठक में सर्वप्रथम प्रत्याशी मुनिया देवी ने उपस्थित नेता कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे विधानसभा के देव तुल्य जनता जनार्दन को एक लाख से उपर मत देने हेतु एवं निष्ठापूर्वक पार्टी का कार्य करने के लिए ह्रदय से आभार प्रकट की। साथ ही कहा कि आप सभी लोगों को हताश होने की आवश्यकता नहीं हैं। जनता ने हम सब को विपक्ष की भूमिका दिया हैं हमसब अपनी भूमिका पुरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभायेंगे। अन्य ने कहा कि जीत के कगार पर पार्टी को हार मिली है। इससे घबराना नहीं है हम सभी का सामुहिक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरुण हजारा, जिला कार्य समिति सदस्य सुरेश प्रसाद मंडल, महेश राम, रंजित मारंडी, एंथोनी स्वामी, रामरतन राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र वर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।



