Aba News

बोडो स्थित बाबाधाम प्लाई सहित तीन गोदाम में लगी भयंकर आग, लगभग एक करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो में स्थित हवाई अड्डा के पास संचालित बाबा धाम प्लाई वहूड और झुमराज इंटर प्राइजेज समेत तीन प्लाइ वहूड के गोदाम में देर रात आग लग गई। जिसमें करीब 1 करोड़ से अधिक रुपए के रखे प्लाईवुड जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

बताया कि गोदाम में रात के करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग लगने के बाद गोदाम में सोए दो मजदूरों की नींद खुली तो उन्होंने गोदाम के मालिक को घटना की सूचना दी । जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम को बुलाया गया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें