Aba News

गिरिडीह जिला केंद्रीय पुस्तकालय में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

गिरिडीह : बड़ा चौक स्थित सोबरन मांझी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में मंगलवार को 11 बजे संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित पुस्तकालय अध्यक्ष अन्य कर्मी और मौजूद छात्राओं ने भारत के संविधान को पढ़ते हुए उसे अक्षुण्ण रखने का शपथ लिया।

इस मौके पर भारत के संविधान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। संविधान के मूल प्रति को भी विद्यार्थियों को दिखाया गया साथ ही भारत के संविधान का क्या महत्व है इसके बारे में भी प्रकाश डाला गया। मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान में बताए गए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि संविधान का मूल प्रति आज विद्यार्थियों को दिखाया गया। जिस समय संविधान लागू हुआ था उस समय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के साथ-साथ अन्य सदस्यों का भी हस्ताक्षर युक्त मूल संविधान की प्रति वर्ष 2008 में कोलकाता से मंगवाई गई थी। मौके पर पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का भी संकल्प लिया गया। मौके पर नितिन गोविंद अग्रवाल अरुण शर्मा विशाल कुमार मनीष कुमार निशांत कुमार रचना कुमारी पूजा कुमारी नेहा कुमारी समेत सैकड़ो स्टूडेंट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें