गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन के जिला अध्यक्ष अलकनन्दा बक्शी रविवार को जमशेदपुर से गिरिडीह पहुंची। यहां पहुंचने पर सनशाइन के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चल रहे प्रोजेक्ट में जगह जगह शामिल हुई। सबसे पहले सहाय निवास पचंबा में चल रहे रनिंग प्रोजेक्ट में शामिल हुए और हुनर सेंटर के बच्चों को बैठने के लिए टेबल डेस्क ड्राइंग कॉपी और कैची उपलब्ध किया गया। बाद में कमरशाली गांव में पुराने कपड़े की दुकान का उद्घाटन के द्वारा किया गया। बताया गया कि इस दुकान को वहां की ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं के द्वारा चलाया जाएगा। उसी गांव में मेवाकी फॉरेस्ट में वृक्षारोपण जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया।
वही क्लब की दो वृद्ध जरूरत मद महिला को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया। वहीं बेंगाबाद के दूधिटांड़ मध्य विद्यालय में 101 छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड और लंच बॉक्स उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर पीडीसी पूनम प्रकाश सहाय क्लब के अध्यक्ष सोनाली सर्वे पूर्व अध्यक्ष सुमन गौरी सरिया ISO , सेक्रेटरी राखी झुनझुनवाला ,ISO सुनीता शर्मा ,क्लब एडिटर दीप्ति सिन्हा के अलावा काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।



