गिरिडीह :बगोदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो की फिर से सत्ता में वापसी हुई है। इन्हें प्रचंड जीत हासिल हुई है। नागेंद्र महतो ने अपने प्रतिद्वंदी भाकपा माले विनोद कुमार सिंह को पराजित किया है इसके पूर्व के विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने नागेंद्र महतो को पराजित किया था। नागेंद्र महतो के जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर खूब आतिशबाजी किया। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए नागेंद्र महतो ने कहा कि जनता ने जो आशीर्वाद दिया है इसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं रुका हुआ काम तेज गति से क्षेत्र के लिए करूंगा।



