Aba News

झामुमो प्रत्याशी सुदीब्य कुमार सोनू गिरिडीह से लगातार दूसरी बार विजयी हुए

गिरिडीह :विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी सुदीब्य कुमार सोनू के जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। नाचते गाते समर्थकों ने बाइक रैली निकाली। इस मौके पर सुदीब्य कुमार सोनू ने भी विक्ट्री का साइन दिखाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुक्रिया अदा किया। बता दे की अंतिम कुछ चरण में झामुमो के पक्ष में रुझान आया। लगभग 12 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी लगातार बढ़त बनाए हुए थे लेकिन अचानक झामुमो का बढ़त हो गया जिसके बाद यह बढ़त जारी रहा। जानकारी के अनुसार पिछले बार के विधानसभा चुनाव में भी झामुमो प्रत्याशी सुदीब्य कुमार की जीत हुई थी। यह इनकी लगातार दूसरी जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें