Aba News

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशि सुदिव्य कुमार सोनू के समर्थन में सीएम हेमंत सोरेन ने बोडो में किया जनसभा का आयोजन

गिरिडीह में दूसरे दिन भी सीएम हेमंत सोरेन चुनावी जनसभा को संबोधित किया। और बोडो हवाई अड्डे में उमड़ी भीड़ से सदर विधायक और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशि सुदिव्य कुमार सोनू के समर्थन में मतदान की अपील किया।

सीएम हेमंत ने दूसरे दिन भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि रोटी बेटी और माटी की बात करने वाले भाजपा नेता कभी नहीं बताए कि यूपी और बिहार में कितने का सिलेंडर बेचा जा रहा है। झारखंड में सता हासिल करने के लिए तो पांच सो में सिलेंडर देने का ऐलान कर चुके हैं। इतना ही नही हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि लोग सदर विधायक सोनू को दूसरी बार सदर विधायक बनाए, क्योंकि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार का बनना तय है।

इसके संकेत पहले चरण के मतदान में मिल चुका है। उसके बाद महिलाओं के खाते में एक हजार के बजाय दो हजार पांच सो जाएंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों में चुनाव नहीं जीतते, वहां खरीद कर सरकार बनाने में सफल हो जाते हैं। इधर जनसभा को सदर विधायक सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशि सोनू ने भी संबोधित किया। वही जनसभा में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा  जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, अभय सिंह, रॉकी सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जनसभा में हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें