Aba News

भाजपा के प्रवक्ता रोहन गुप्ता मुनिया देवी के समर्थन में पहुंचे गांडेय,किया प्रेस वार्ता

गिरिडीह: भाजपा के प्रवक्ता रोहन गुप्ता शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। और गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान भाजपा नेता कामेश्वर पासवान भी मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने कहा की मैया सम्मान योजना योजना सिर्फ हेमंत सरकार का प्रोपगेंडा है और कुछ नहीं। चुनाव में सरकार पैसे फ्री में बांट रही है। लेकिन पांच साल पहले जिस तरह से सता हासिल करने के लिए प्रपंच रची। वही प्रपंच दूसरी बार रचा जा रहा है। लेकिन महिलाएं समझ गई है, महिलाएं समझ गई। कुछ मिलने वाला नहीं। क्योंकि पैसे हेमंत सरकार सिर्फ सोने वोट बैंक वाली महिलाओं को दे रही है। और किसी को नहीं। इसी से जुड़े सवाल के जवाब में रोहन गुप्ता ने कहा कि उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज को लेकर कहा कि कोर्ट जो फैसले देती है, उसका सम्मान सभी करते हैं। इसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। बातचीत के क्रम रोहन गुप्ता ने कहा कि अब तो झारखंड में वोट लेने के लिए कांग्रेस, JMM और राजद में ऐसा होड़ मच गया है कि ये घुसपैठियों को भी फ्री की योजना देने को तैयार है। लेकिन ये राज्य के लिए नई परेशानी पैदा करने वाला है। और इसे भाजपा और जनता कभी सफल नहीं होने दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें