गिरिडीह : JLKM प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने शनिवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हुट्टी बाजार समेत अन्य शहरी इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इन्होंने लोगों से हाल चाल लिया। वहीं उपस्थित सम्मानित लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवीन आनंद ने असीम स्नेह, सम्मान व आशीर्वाद के लिए उन सभी का आभार व्यक्त किया।कहा कि लोगों का भरपुर समर्थन मिल रहा है। मौका मिलते ही तेज गति से विकास का काम किया जाएगा।



