Aba News

भरकट्टा हाई स्कूल मैदान में विजय संकल्प सभा हुआ आयोजन

बिरनी प्रखंड के भरकट्टा हाई स्कूल मैदान में भाजपा की ओर से विजय संकल्प सभा आयोजित किया गया। यह सभा बागोदर विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी नागेंद्र के पक्ष में था। सभा को केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। इन्होंने कहा माले के विधायक 30 सालों से राज कर रहे हैं और दोनों ही बाप बेटों ने जनता को लूटने का काम किया। इनकी निष्ठा भारत में नहीं है यह चीन के दलाल हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हेमंत सोरेन के राज में सिर्फ लूट मची हुई है यहां बिना लिए दिए कोई काम नहीं होता है। यहां हर चीज की रेट तय है चाहे ब्लॉक हो, थाना हो सब जगह रेट तय किया गया है। उन्होंने कहा हेमंत सोरेन ने युवाओं को नैकरी देने की बात कही थी लेकिन वह ठगा महसूस कर रहे हैं। भजपा की सरकार बनी तो युवाओं को पक्की नैकरी हमारी सरकार देगी। हेमंत सरकार ने अबुआ आवास योजना दिया परंतु उस आवास का भी रेट 30 हजार तय है यहां हर चीज बिकती है पेपर लीक के 25 लाख हैं। पेपर लीक करवाकर यहां के विद्यार्थियों का भविष्य खराब किया है। मौके पर
राजदेव सव, सूरज मोदी, मुकेश यादव,रजनी कोर,नकुल पांडेय, जीवलाल महतो, विपिन,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नागेन्द्र महतो,प्रदीप प्रसाद, देवनाथ राणा,राजू यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें