Aba News

गिरिडीह के आम बागान में गृह मंत्री अमित शाह ने भरी हुंकार, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार, निर्भय शाहबादी के पक्ष में मांगा वोट, सभा में उमडा जन सैलाब

  • गांडेय और डुमरी में भी अमित शाह का हुआ जनसभा उमड़ी लाखों की भीड़
  • बच्ची से अमित शाह ने मंच से उतर कर अपनी तस्वीर लिए गृह मंत्री 

गिरिडीह : गुरुवार को गिरिडीह में एक साथ तीन जनसभा गृह मंत्री अमित शाह का हुआ। और पहले जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने शहर के सिहोडीह आम बगान मैदान में जनता के बीच हेमंत सरकार के खिलाफ हुंकार भर गए। इस दौरान आम बगान में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने हेमंत सरकार के खिलाफ कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। और कहा कि हेमंत सरकार और कांग्रेस के विरोध के बाद भी वफ़्क़ बोर्ड कानून में संशोधन होना तय है। गृह मंत्री अमित ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया। लेकिन मोदी की गारंटी का मतलब हर काम पूरा होने की गारंटी है। भाजपा के पांच प्राण को पूरा किया जाएगा। पारदर्शी तरीके से नौकरी दिया जाएगा युवाओं को। दो हजार बेरोगाजरी भत्ता भी दिया जाएगा। Sit बनाकर राज्य के सारे भ्रष्टाचारी को जेल भेजा जाएगा ये भी तय है। कहा कि राज्य में 25 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण झारखंड में किया जाएगा। कहा कि धारा 370 को राहुल गांधी और उनकी चार पीढ़ी अब वापस नहीं ला सकती। तो राहुल बाबा क्या है, गृह मंत्री ने इस दौरान हेमंत सरकार पर तंज कश्ते हुए कहा कि झारखंड का ट्रांफरमर जल चुका है। इसलिए हेमंत सरकार को बदलना नहीं है, बल्कि अब उखाड़ फेंकने की जरूरत है। और ये झारखंड की जनता उखाड़ फेंकने वाले है।

गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड में सीएम और मंत्रियों के तिजोरी से करोड़ो अरबों मिलते है। वही जनसभा में उमड़ी लाखों की भीड़ के बीच एक बच्ची कीर्ति मिश्रा गृह मंत्री की तस्वीर लिए खड़ी थीं। इस दौरान खुद गृह मंत्री ने बच्ची से कहा कि वो तस्वीर आ कर लेते हैं। कुछ बाद जब जनसभा खत्म हुआ, तो मंच से उतरते ही गृह मंत्री भीड़ के बीच पहुंचे, और बच्ची से अपनी तस्वीर ली। इस दौरान गृह मंत्री से हाथ मिलाने के लिए लोग टूट पड़े। जबकि गृह मंत्री ने कीर्ति मिश्रा पर आशीर्वाद भरा हाथ रखा। इधर जनसभा को भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने भी संबोधित किया और कहा कि 2019 में उनसे शायद गलती हुई, जो उन्हें अपनो के बीच नजर अंदाज होना पड़ा।

भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी ने कहा कि हर साल महापर्व छठ में घरों में सफाई होता है उसके बाद पर्व मनाया जाता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में हर लोग ऐसी सफाई करे की हेमंत सरकार का राज्य से सफाया हो जाए। इधर जनसभा को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा, पूर्व सांसद रविंद्र राय समेत कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। वही जनसभा में मुकेश जालान, विनीता कुमारी, बिनोद सिन्हा, संदीप डंगाईच, मेयर सुनील पासवान, डॉक्टर एसके डोकानियां, सुभाष सिन्हा, विनय सिंह, नवीन सिन्हा समेत काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। आम बगान में जनसभा के बाद गांडेय के कुसुंभा मोड़ में भी गृह मंत्री अमित शाह का गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में जनसभा आयोजन किया गया। जबकि डुमरी विस में ही आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में जनसभा आयोजित हुआ। जिसमे लाखों की संख्या में भाजपा समर्थको की भीड़ जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें