देवरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम – घसकरीडीह टोला – सरैयाटांड में दिनांक – 05.08.2024 को एक महिला ललिता देवी उम्र – 35 वर्ष पति – दौलत महतो सा0 – घसकरीडीह टोला – सरैयाटांड, थाना – देवरी, जिला – गिरिडीह की हत्या होने की सुचना प्राप्त हुई । उक्त घटना के संदर्भ में देवरी थाना काण्ड संख्या – 86/24 दिनांक – 06/11/2024 धारा – 103(1)/138/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया । घटना की सुचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक गांवा अंचल श्री पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, और त्वरित अनुसंधान करते हुए प्रा0अभि0 दौलत वर्मा उर्फ दौलत महतो उम्र करीब 46 वर्ष पिता प्यारी महतो सा0 – घसकरीडीह टोला – सरैयाटांड, थाना – देवरी, जिला – गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया एवं उनके निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त धान काटने वाला लोहे का हंसुआ को बरामद कर जप्त किया गया । गिरफ्तार प्रा0अभि0 दौलत वर्मा उर्फ दौलत महतो उम्र करीब 46 वर्ष पिता प्यारी महतो सा0 – घसकरीडीह टोला – सरैयाटांड, थाना – देवरी, जिला – गिरिडीह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।



