Aba News

भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने किया जनसंपर्क अभियान

गांडेय विधानसभा के छोटकी खरगडीहा मंडल अंतर्गत मोतीलेदा, तेलोनारी एवं ओझाडीह पंचायत के विभिन्न गांवों में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मोतीलेदा, कोल्हासिंघा, परसाटोला, रविदास टोला, लकठाही, फुल टोली, बनगांवा, खैरन, बरमसिया, मुसकटा, सिजुआ, कोलहरिया, केन्दुआगढहा, बुढ़ियाढाको, गमतरिया, तेलोनारी, निंगोटोल, बेलडीह, परसन, मधुबन, महाचो, अरतोका, चंदनिया, डोंगों, महुआटांड, करगालो, चरघरा और ओझाडीह गांवों का दौरा किया।

इस जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, और बुजुर्ग उपस्थित रहे। मुनिया देवी ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। नागरिकों ने सड़क, पानी, बिजली, मकान आदि के मुद्दों पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।

मुनिया देवी ने जनसंपर्क के दौरान सभी को आश्वस्त किया कि यदि भाजपा की सरकार बनती है, तो इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “गांडेय विधानसभा में विकास की नई बहार आएगी। हम आपके साथ मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें