Aba News

धनवार से प्रत्याशी निजामुद्दीन के समर्थन में चुनावी सभा करने तिसरी पहुंची थीं कल्पना

तिसरी/गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि  झारखंड की जनता द्वारा 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार को चुनने के बाद राज्य का चहुमुखी विकास हुआ है। जहाँ लोग महंगाई की मार से कराह रहें हैं वहीं यहां की जनता को अबुआ आवास, बिजली माफ़ी, सर्वजन पेंशन योजना,हरा राशन कार्ड जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ मिला। उक्त बातें उन्होंने सोमवार को गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिसरी प्रखंड मुख्यालय में कहीं।

दरअसल धनवार से इंडी गठबंधन प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी के पक्ष में तिसरी मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन हेलीकाप्टर से पहुंची थीं। इस सभा में उनके अलावे निजामुद्दीन अंसारी, प्रणव वर्मा समेत हजारों की संख्या में लोगों का जुटान हुआ था। इस दौरान कल्पना ने केंद्र सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता का 1,36,000 हजार करोड रुपए बकाया है, झारखंड की खनिज – संपदा को बाहर ले जाया जाता है और रॉयल्टी भी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि यदि जनता इंडी गठबंधन का साथ देती है, धनवार से निजामुद्दीन विधायक बनते हैं और राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनती है तो पुरे राज्य की जनता विकास का एक नया रूप देखने को मिलेगा। वहीं उन्होंने ढ़िबरा – माइका मुद्दे को लेकर भी लोगों को आश्वस्त कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष मो. मुन्नीबुद्दीन और संचालक प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल ने किया। मौके पर शफीक अंसारी,मरगुब आलम,समशीर आलम, लालो मुर्मू समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें