गिरिडीह : लोक आस्था और तीन दिन के निर्जला उपवास के महापर्व छठ पूजा मंगलवार से नहाए खाय के साथ शुरू होगा। लिहाजा, गिरिडीह नगर निगम अपने दर्जन भर छठ घाट की सफाई व्यस्था में जुट चुका है।
सोमवार को ही कई घाटों में जेसीबी और मजदूरों से युद्धस्तर पर सफाई काम तो होता दिखा। यहां तक कि शहर के प्रमुख छठ घाट में से एक अरघाघाट का दशकों से जिम्मेदारी उठा रहे मकतपुर छठ पूजा पंडाल के सक्रिय सदस्य विश्वनाथ शर्मा और सतीश साहू ने बातचीत के क्रम सफाई अभियान को लेकर खुशी जाहिर किया और कहा कि निगम का पूरा सहयोग मिल रहा है। कोई परेशानी नहीं है। लेकिन बालू माफियाओं के कारण घाट तैयार करने में परेशानी जरूर हो रहा है क्योंकि नदी में बालू ही नहीं है। लेकिन सफाई अभियान जारी है। वही शास्त्री नगर छठ घाट के सदस्य रंजय बरदियार ने भी घाट की सफाई अभियान को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि शास्त्री नगर घाट अगले तीन दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाना है। क्योंकि इस नदी में एक अस्थाई सेतु का निर्माण किया जा रहा है। जिसके दोनो और घाट सजाए जाते हैं। रंजय बरदियार ने कहा कि शास्त्री नगर के अमित बरदियार घाट में एक साथ 10 मुहल्ले के 25 हजार से अधिक व्रतियों की भीड़ जुटती है। लिहाज़ उसी अनुशार घाट तैयार किया जाता है। फिलहाल, सफाई अभियान जारी है। हालाकि दीनदयाल घाट, शिवशक्ति छठ घाट,सितलपुर छठ घाट,आम घाट, साईं छठ घाट के साथ पंचम्बा बुढ़वा आहार में साफ सफाई के लिए मज़दूर लगे हुवे थे



