जमुआ, गिरिडीह:- भेलवा घाटी,गोरों पंचायत केबघैडिह में भाजपा के समर्थन में एक जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. मंजू कुमारी के समर्थन में भेलवा घाटी के मुखिया जी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जमुआ विधानसभा क्षेत्र के तिवारीडीह ग्राम में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुई। इस बैठक में विधानसभा चुनाव से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया और भविष्य में पार्टी के उद्देश्यों को सशक्त करने में सहयोग देने का विश्वास जताया।













