Aba News

कायस्थ समाज की ओर से वकालत खाना समेत गिरिडीह के कई स्थानों पर धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाई गई

गिरिडीह:  कायस्थ समाज की ओर से रविवार को वकालत खाना समेत कई स्थानों पर धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाया गया। केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से  वकालत खाना में प्रतिमा स्थापित की गई मौके पर काफी संख्या में समाज से जुड़े लोग और अन्य लोग पहुंचे और भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अलावा चित्रांश भवन चित्रगुप्त पूजा,बरमसिया चित्रगुप्त पूजा ,शात्रीनगर पूजा समिति,पुराना जेल परिसर मंदिर, कोयलांचल कायस्थ माह परिवार बनियाडीह,सिहोडीह चित्रगुप्त पूजा, मोहनपुर पूजा समिति और विभिन्न इलाकों में धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाया गया। सभी स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा आराधना की गई। इस मौके पर सभी जगह महा आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के विभिन्न पंडालों में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी भी पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें