गिरिडीह में रविवार को अहले सुबह कोहरा देखने को मिला। इस साल के इस पहले कोहरे से लोगों का ठंडी का अहसास करा दिया। बता दे कि सुबह से करीब साढ़े सात बजे तक कोहरा छाया रहा। धूप तेज होने के बाद यह छटा दूर हुआ। कोहरे की वजह से दूर दूर तक कुछ नहीं दिख रहा था। लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हुई।
दीपावली और छठ पूजा को लेकर स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों को परेशानी नहीं हुई वरना बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था।



