गिरिडीह बोड़ो स्थित दुर्गा मंडप में गुरुवार की रात्रि में काली पूजा हुई। दूसरे दिन शुक्रवार को भी यह दौर जारी रहा। बताया गया कि 35 वर्षों से यहां लगातार काली पूजा होते हुए आ रहा है। काली पूजा में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बता दें की यहां के काली पूजा का इतिहास बहुत पुराना रहा है। इसकी शुरुआत स्वर्गीय संदीप घोष, स्वर्गीय देवजीत सिन्हा व संजीत सिन्हा के द्वारा की गई थी, जो निरंतर चल रहा है। इस बार भी मां काली की प्रतिमा का पूजन बहुत ही विधि विधान से किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे थे। पूजा को लेकर दुर्गा मंडप की सजावट देखने लायक थी। मनमोहक साज सज्जा और प्रतिमा की दृश्य लोगों को खूब आकर्षित कर रहा था। पूजा के सफल आयोजन में अध्यक्ष: कृष्ण कुमार साहू , उपाध्यक्ष: जितेंद्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष: मनोज स्वर्णकार, सचिव: शशि शर्मा, संग्रक्षक: मनीष सिंहा एवं सौरभ घोष आदि का सराहनीय योगदान रहा।




