Aba News

पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय बने झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष

गिरिडीह : पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूचना जारी किया। बता दें कि पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि इन्हें इस बार राजधनवार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर टिकट मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हेमन्त विश्वा शरमा इनके घर भी गए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें