Aba News

खोरीमहुआ में बुधवार तक कुल 16 नाजिर रसीद की हुई खरीदारी.

गिरिडीह, धनवार: 28 धनवार विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पर्ची खरीदने वालों की संख्या 23 अक्टूबर तक कुल सोलह प्रत्याशी हो गई है जिसमें 22 अक्टूबर को कुल नौ प्रत्याशी द्वारा नाजिर रसीद की खरीदारी की गई थी।

इस क्रम में बुधवार को नाजिर रसीद लेने वालों में तिसरी प्रखंड के किसुतांड निवासी गोपीकृष्ण यादव, तिसरी प्रखंड के भोक्ताडीह निवासी करण यादव, गांवां प्रखंड के गोरियाचक निवासी ब्रह्मादेव टुडू, धनवार के जरिडीह निवासी समीउल्लाह, धनवार प्रखंड के बसगी निवासी मो. सगीर, धनवार प्रखंड के महेशमरवा निवासी मो. सफीक अंसारी एवं धनवार प्रखंड से ही महेशमरवा निवासी सह पूर्व विधायक मो निजामुद्दीन अंसारी द्वारा नाजीर रसीद की खरीदारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें