गिरिडीह. बिरनी थाना क्षेत्र के माखमरगो में स्थित स्टार ऑटो बजाज बाइक के शोरूम में गुरुवार की रात करीब आग लग गई। आग लगते ही अगल – बगल के दुकानदारों ने शोरुम मालिक को फोन पर मामले की जानकारी दी. जब- तक दुकान मालिक पहुंचे तब – तक सारा सामान पूरी तरह से जल चुका था। हालांकि घटना की सुचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम के मालिक दायुद अली के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान स्टोर में हुआ है। बताया जा रहा है कि कई लाखों रुपए का सामान जल कर राख हुआ है। आग किस कारण लगी इसका पता नहीं चला पाया था।












