Aba News

चार दिन पूर्व अपने घर पर अपनी मां – भाई समेत तीन लोगों को गोली मारने वाला अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पिस्टल व जिन्दा गोली बरामद, आपराधिक घटना को अंजाम देने की बना रहा था योजना

गिरिडीह. गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से अपराध की घटना कोई अंजाम देने की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अपराधी का नाम रीतलाल यादव उर्फ़ रीतलाल महतो है जो बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा ओपी के पिपराडीह का रहने वाला है. यह वही अपराधी है जिसने चार दिन पूर्व अपने ही घर में अपनी मां – भाई समेत तीन लोगों को गोली मार दी थी.गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 7.62 एमएम की एक जिन्दा गोली बरामद किया है. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कऱ दी. एसपी श्री कुमार ने बताया गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिस्टल के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उद्देश्य उमवि गारागुरो भरकट्ट्टा ओपी (बिरनी) के पास घुम रहा है.

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसडीपीओ बगोदर- सरिया धंनंजय राम के नेतृत्व में पुअनि आकाश भारद्वाज थाना प्रभारी बिरनी, बिरजु राम एवं आरक्षी लोदो मुण्डा के साथ एक टीम बनाकर उमवि गारागुरु भेजा गया. पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कऱ पकडा गया. पकडाये व्यक्ति की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध पिस्टल तथा पिस्टल में लगी एक मैगजीन से 7.65 एमएम का एक जिन्दा गोली बरामद हुई. पूछताछ के क्रम में यह पता चला की र यह अपराधी बिरनी (भरकट्टा ओपी) कांड सं. 175/24 दिनांक 13.10.2024 धारा 115 (2)/117(2)/118(1)/118 (2)/126(2), 109/351(2)/352 B.N.S &25(1-b)a/27 आर्म्स एक्ट में वांछित अपराधी है. जिसकी घटना के बाद से ही तलाश थी.

बरामद अग्न्यास्त्र एवं गोली के संदर्भ में बिरनी (भरकट्टा ओपी)काड सं. 181/24 1. दिनांक 17.10.2024 धारा 25 (1-b)a/27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. इसके अलावे इसके खिलाफ कांड सं. 191/20 दिनांक 22.08.2020 धारा 302/506/120 (बी) भादवि, अहिल्यापुऱ थाना कांड सं. 125/07 दिनाक 23.04.2007 धारा147/148/149/341/323/307/353/504 भी दर्ज है. इस छापेमारी दल में पुअनि आकाश भारद्वाज थाना प्रभारी बिरनी, पुअनि प्रकाश रंजन ओपी प्रभारी भरकट्टा ओपी, आ. 72 बिरजु राम एवं आ 364 लोदो मुण्डा रिजर्व गार्ड भरकट्टा ओपी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें