झामुमो ज़िला कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष श्री संजय सिंह एव संचालन शाहनवाज़ अंसारी ने की।
श्री सिंह ने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ताओं को जनता तक सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाना है जैसे मइयाँ सम्मान योजना, सर्वज़न पेंशन योजना, बिजली बिल माफ़ी योजना, कृषी ऋण माफ़ी योजना या जो भी तमाम तरह की योजनाएँ झारखंड सरकार चला रही है उनसे निश्चित रूप से आम जनता को लाभ पहुँच रहा है सभी जानते है कि झारखंड सरकार बनते ही दो वर्ष कोविड में चला गया उसके बाद भी कोविड में आम जन मानस को कैसे राहत मिले इसपर भी काम किए।

मा॰ विधायक गांडेय कल्पना सोरेन जी मइयाँ सम्मान यात्रा को लेकर 19 या 20 तारीख़ को गिरिडीह आ रही है जिसकी संभावित रूट डुमरी से चिरकी मोड़ फिर चिरकी से गिरिडीह। इनकी यात्रा की भव्य स्वागत की तैयारी अंचार संहिता के मानको को ध्यान में रखते हुए करना है।
साथ ही सभी प्रखंड के बूथ कमेटी को भी शशक्त करना है जिससे चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर चुनाव जीता जा सके।












