मवेशी गाडी का पीछा करने के दौरान हुआ हादसा
गिरिडीह :- डुमरी के एन एच 19 पर मवेशी गाड़ी का पीछा करने के दौरान डुमरी थाना के पुलिस जीप का टायर फट गया जिसमें गाड़ी के प्राइवेट ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक पुलिस अधिकारी सहित एक जवान घायल हो गए। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण मोड़ के समीप की है। बताया जाता है कि मवेशियों से भरा हुआ एक गाड़ी डुमरी थाना क्षेत्र से पार हो रही थी तभी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने गाड़ी का पीछा करने लगी तभी पुलिस के जीप का टायर फट गया। जहां गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक रंजीत साव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि डुमरी थाना के एस आई भास्कर ठाकुर घायल हो गए उनके साथ एक जवान विवेकानंद मुर्मू भी घायल हुए। जिसका इलाज क्षितिज हॉस्पिटल में करने के बाद उन्हें उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफतिश में जुट गई है।












