Aba News

1 मई को मजदूरों की आवाज बुलंद करेगी रैली और सभा

1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर मोर्चा के तहत माले और असंगठित मजदूर मोर्चा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विशाल रैली और सभा का आयोजन किया जाएगा। गिरिडीह के नई परिषदन भवन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में जिला सचिव अशोक पासवान, किसान नेता पूरण महतो, माले नेता राजेश सिन्हा और असंगठित मजदूर मोर्चा के कन्हाई पांडेय ने अपनी बात रखी।

सभी नेताओं ने आतंकवादियों द्वारा पहलगांव में की गई हिंसा की निंदा करते हुए देश के श्रमिकों और किसानों के खिलाफ हो रहे शोषण की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और 12 घंटे काम करने के खिलाफ आवाज उठाते हुए 1 मई को मोहरूपुर में रैली आयोजित करने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें