
झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का गिरिडीह में आंदोलन असफल, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आवास के आसपास निषेधाज्ञा लागू
गिरिडीह। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा द्वारा बुधवार को आयोजित किए गए आंदोलन को गिरिडीह जिला प्रशासन ने असफल कर दिया। मोर्चा ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के गिरिडीह स्थित आवास का घेराव करने की योजना बनाई थी। लेकिन जिला प्रशासन ने इस कदम को देखते हुए मंत्री के आवास और आसपास








