
घायल को बचाइए, 25 हजार पाइए—डीएसपी कौसर अली का युवाओं से सीधा संदेश
गिरिडीह सड़क सुरक्षा माह के तहत गिरिडीह पुलिस और जिला परिवहन विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देर रात ट्रैफिक डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के मकतपुर में विशेष अभियान चलाया गया। डीएसपी स्वयं पंपलेट लेकर सड़क पर उतरे और लोगों, खासकर युवाओं, को








