
कारीपहारी जंगल से अधजली विवाहिता का शव बरामद, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कारीपहारी जंगल से शुक्रवार को पुलिस ने एक अधजली महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो गांव निवासी 21 वर्षीय विवाहिता सहीना ताहुल अंसारी के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतका के पिता ताहुल अंसारी ने








