
भाजपा की नव निर्वाचित विधायक मंजू कुमारी ने आभार यात्रा के तहत कई गांवों में किया रोड शो
गिरिडीह : भाजपा की नव निर्वाचित जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मंगलवार को आभार यात्रा के तहत चुंगलो,तारा,धुरगडगी,झारखंड धाम, पिंडरसोत, कठवारा,रेम्बा, धुरेता एवं बलीडीह ,चंदा मोड़,दुम्मा,नावाडीह ,बदड़ीहासहित दर्जनाधिक गांवों में आभार यात्रा के तहत रोड शो किया। मंजू कुमारी ने तारा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जीत जनता की जीत है।








