
खुशियों में सजा खंडोली, बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर एकजुट हुआ भाजपा परिवार
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनीता कुमारी की ओर से रविवार को खंडोली में वार्षिक वनभोज सह बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी उपस्थित रहे। इस वनभोज कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी








