
गिरिडीह में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान जब्त, तीन गिरफ्तार
गिरिडीह बगोदर थाना क्षेत्र के अटका कुबरीटांड गांव में गुरुवार देर शाम पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में हुई छापामारी में करीब 150 लीटर कच्चा स्प्रीट, हजारों खाली बोतलें, ढक्कन, स्टिकर, रंग, पैकिंग उपकरण,








